राजनीति

हरियाणा में भाजपा को AAP दे सकती है तगड़ा झटका, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी ये प्रतिक्रिया

चंडीगढ़ : पंजाब में प्रचंडी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी हर राज्यों में अपना दायरा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों को छोड़ कर कई लोग शामिल हुए थे। अब चर्चा तेज़ है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दे सकती है। ख़बर आ रही है कि भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं के आप में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही बजट को लेकर भी रुख साफ़ किया।

हरियाणा में सियासी जड़ें मज़बूत कर रही AAP

पंजाब में प्रचंड बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी की बाकी राज्यों में भी चर्चा होने लगी है। पंजाब और दिल्ली के बाद इन दोनों राज्यों की सीमाओं से सटे हरियाणा की सियायत में आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक जड़ें मज़बूत करने में जुट गई है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे हिसार से बीजेपी सांसद विजेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस मामले पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी प्रतिक्रिया दी।

हरियाणा के विकास के लिए सरकार समर्पित- दुष्यंत

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के 2024 में सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इस मामले पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार बहुत ही अच्छे काम कर रही है। भाजपा के काम के वजह से ही चार राज्यों में पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने बजट के मामले में कहा कि अगले एक वित्त वर्ष में हरियाणा और तरक्की करेगा। हरियाणा को प्रगति के पथ पर बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह से समर्पित है।

हरियाणा में सियासी हलचल तेज़

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर कहा कि ये उनका निजी फ़ैसला हो सकता है। इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी है वह भारतीय जनता पार्टी करेगी। चौधरी बिरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की चर्चा से हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है।

वहीं सियासी जानकारों का कहना है कि जिस तरह से भाजपा का चार राज्यों में शानदार प्रदर्शन रहा है। इससे यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि बीरेंद्र सिंह के लिए बीजेपी छोड़कर जाना आसान नहीं होगा। वहीं दूसरी आप के पंजाब प्रदर्शन को देखने के बाद यह चर्चा तेज़ हुई है कि हरियाणा में बिरेंद्र सिह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England